मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महावीर जयंती पर देशवासियों को बधाई
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। श्रीमती पाटिल ने मैक्सिको से भेजे अपने संदेश में कहा कि वह महावीर जयंती के मौके पर देशवासियों को बधाई देती हैं।

भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य और करुणा की शिक्षा दी जो कि आज की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि आज के दिन समाज में अहिंसा के मूल्यों को बढ़ावा दिया जाए। राष्ट्रपति इन दिनों लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा पर हैं।

डॉ. सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान महावीर की शिक्षा हमें दयालुता और त्याग के मार्ग पर ले जाती हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व हम सबमें अहिंसा, सत्य और समरसता के लिए प्रतिबद्वता पैदा करे।
और भी
किराया मामले में मुम्बई दूसरे स्थान पर
सीबीआई के पास लंबित हैं 1165 मामले
सीमेंट, इस्पात उद्‍योग पर बरसे चिदंबरम
उपचुनाव में बसपा को शानदार सफलता
आईआईटी में लागू होगा ओबीसी कोटा
राजपथ पर गणतंत्र दिवस जैसी सुरक्षा