मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किराया मामले में मुम्बई दूसरे स्थान पर
औद्योगिक किराए में बढ़ोतरी के मामले में एशिया में शीर्ष पर रहने वाला मुम्बई रिहाइशी किराए के मामले में भी किसी अन्य देश से कम नहीं हैं।

हांगकांग स्थित मानव संसाधन सलाह कंपनी ईसीए इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रिहाइशी किराया बढ़ोतरी के मामले में मुम्बई एशिया में दूसरे स्थान पर रहा और यहाँ रिहाइशी किराए में सालाना 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं रिहाइशी किराया बढ़ोतरी के मामले में सालाना 33 फीसदी की वृद्धि दर्ज कर सिंगापुर शीर्ष पायदान पर रहा। किराए में बढ़ोतरी के ये आँकड़े वर्ष 2007 के दौरान के हैं।

पिछले साल किराए में बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद मुम्बई अब एशिया का तीसरा और विश्व का छठा सबसे महँगा शहर बन गया है। इस तरह से मुम्बई सियोल सिंगापुर पेरिस शंघाई दुबई बीजिंग सेंट पीटर्सबर्ग और एम्सटरडम जैसे शहरों से भी महंगा हो गया है।
और भी
सीबीआई के पास लंबित हैं 1165 मामले
सीमेंट, इस्पात उद्‍योग पर बरसे चिदंबरम
उपचुनाव में बसपा को शानदार सफलता
आईआईटी में लागू होगा ओबीसी कोटा
राजपथ पर गणतंत्र दिवस जैसी सुरक्षा
इमाम बुखारी की मुशर्रफ से अपील