केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) के पास लंबित मामलों की संख्या 1165 है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री एवं कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन राजयमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने लोकसभा को बुधवार को दी।
उन्होंने प्रबोध पांडा के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 31 मार्च 2008 की स्थिति के अनुसार केंद्रीय जाँच ब्यूरो के पास जाँच के लिए लंबित मामलों की संख्या 1165 थी।
उन्होंने बताया कि सीबीआई द्वारा मामलों की जाँच में समय लगता है, क्योंकि मामले जटिल होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में दस्तावेजों की समीक्षा और कई गवाहों से पूछताछ अपेक्षित होती है।
|