मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उपचुनाव में बसपा को शानदार सफलता
उत्तरप्रदेश की सत्तारूढ़ बसपा ने एक बार फिर अपनी ताकत की कहानी दोहराई और राज्य में लोकसभा की दो तथा विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव में अपने विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया, जबकि भाजपा ने मध्यप्रदेश की बैतूल संसदीय सीट पर पाँचवीं बार अपना कब्जा बरकरार रखा।

दो अन्य विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने उड़ीसा के नक्सल प्रभावित लक्ष्मीपुर निर्वाचन क्षेत्र तथा पश्चिम बंगाल की खारबा सीट पर जीत दर्ज की।

मायावती के नेतृत्व वाली बसपा ने उत्तरप्रदेश की खलीलाबाद और आजमगढ़ लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में दोनों जगह भारी अंतर से जीत दर्ज की।

खलीलाबाद लोकसभा सीट पर बसपा के भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी सपा के भालचंद यादव को 64 हजार से अधिक मतों से परास्त किया, जबकि आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बसपा के ही अकबर अहमद डम्पी ने भाजपा के रमाकांत यादव को 53 हजार से अधिक मतों से परास्त किया।

दोनों सीटों के उपचुनाव पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट से विजयी रहे क्रमश: भालचंद यादव और रमाकांत यादव के दलबदल के कारण उनकी सदस्यता समाप्त होने के कारण हुए।

हरदोई जिले की बिलग्राम विधानसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार रजनी तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विश्राम यादव को 30 हजार 168 मतों से हरा दिया, जबकि गोंडा जिले की करनैलगंज विधानसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार बृजसिंह ने सपा के योगेन्द्र प्रतापसिंह को 9737 मतों से हरा दिया। गाजियाबाद जिले की मुरादनगर विधानसभा सीट पर बसपा के राजपाल त्यागी ने राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार प्रदीप त्यागी को हरा दिया।

बिलग्राम सीट बसपा उम्मीदवार रजनी तिवारी के पति तथा बसपा विधायक उपेन्द्र तिवारी के निधन से खाली हुई, जबकि करनैलगंज सीट पिछले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के टिकट पर जीते अजय प्रतापसिंह उर्फ लल्ला भैया के इस्तीफे से रिक्त हुई। उन्होंने बसपा में शामिल होने के लिए विधानसभा के साथ ही कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।
और भी
आईआईटी में लागू होगा ओबीसी कोटा
राजपथ पर गणतंत्र दिवस जैसी सुरक्षा
इमाम बुखारी की मुशर्रफ से अपील
महँगाई को लेकर सरकार पर चौतरफा प्रहार
चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन
विष्णु प्रभाकर को अस्पताल से छुट्टी