देश के सात प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) ने अगले तीन वर्षों के दौरान चरणबद्ध तरीके से ओबीसी श्रेणी के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत कोटा लागू करने तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में इसके तहत नौ प्रतिशत सीट योग्य उम्मीदवारों के लिए आरक्षित करने का निर्णय किया है। इस आशय का निर्णय पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय के ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के निर्देश के बाद आईआईटी के निदेशकों की बुधवार को हुई बैठक में सामने आया। बैठक में इस वर्ष नौ प्रतिशत सीटें ओबीसी के छात्रों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया गया और इसी तरह नौ-नौ प्रतिशत करके सीटें दूसरे और तीसरे वर्ष बढ़ाई जाएँगी।
आईआईटी ने इस व्यवस्था के तहत ओबीसी छात्रों को सीट जारी करने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से सीटों की संख्या में 13 प्रतिशत की वृद्धि करने का भी फैसला किया है। इस समय सात आईआईटी में कुल 4000 सीटें हैं।
|