मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजपथ पर गणतंत्र दिवस जैसी सुरक्षा
मशाल रिले के लिए राजधानी में कड़ी सुरक्षा
गृह मंत्रालय ने गुरुवार को राजपथ पर होने वाली ओलिंपिक मशाल रिले के लिए गणतंत्र दिवस की तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं ताकि रिले शांतिपूर्वक संपन्न हो जाए।

दिशा-निर्देशों के तहत राजपथ के सामने की सभी इमारतों के दरवाजे और खिड़कियाँ दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। मशाल रिले राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक दो किलोमीटर लंबी होगी।

मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि राजपथ के आसपास किसी भी दफ्तर में कोई आगंतुक दोपहर एक बजे के बाद नहीं आ सकेगा और यदि कोई भीतर है तो उसे एक बजे से पहले जाना होगा।

उन्होंने कहा कि इन इमारतों के दूसरे दरवाजों पर भी कड़ी चौकसी रहेगी। साफ तौर पर कहा गया है कि एक बजे के बाद इन इमारतों की छत और बालकनी में सिर्फ पुलिस सेना और सुरक्षाकर्मी ही नजर आएँगे। कोई कर्मचारी भी इस दौरान वहाँ नहीं जा सकता।

नार्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के बाहरी लॉन में इस दौरान प्रवेश निषेध रहेगा और पार्किंग भी बंद होगी। सुरक्षा इंतजामों को कल केंद्रीय गृह सचिव मधुकर गुप्ता द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में अंतिम रूप दिया गया।
और भी
इमाम बुखारी की मुशर्रफ से अपील
महँगाई को लेकर सरकार पर चौतरफा प्रहार
चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन
विष्णु प्रभाकर को अस्पताल से छुट्टी
इंदिरा के हत्यारे की प्रशंसा से भारत नाखुश
उमा भारती गिरफ्तार, रिहा भी