मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इमाम बुखारी की मुशर्रफ से अपील
जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से बुधवार को अपील की कि वे भारतीय नागरिक सरबजीतसिंह की फाँसी की सजा इन्सानियत की खातिर माफ कर दें।

इमाम ने मुशर्रफ के नाम अपील में कहा कि सरबजीत की बेगुनाही के ढेरों सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा- अगर पाकिस्तान सरकार सरबजीत की फाँसी की सजा माफ कर देगी तो हम अपने मुल्क को बता सकेंगे कि सवाल हिन्दू मुस्लिम का नहीं बल्कि इन्सानियत का था और पाकिस्तान सरकार ने इन्सानियत की कद्र की। सरबजीत की बहन अपने भाई को बचाने के लिए राजनीतिक, सामाजिक एवं इन्सानी समर्थन जुटाने के अभियान के तहत आज शाही इमाम से मिली थी।

सरबजीत की फाँसी पर 30 अप्रैल तक रोक लगी हुई है। उसके परिवार के सदस्य पाकिस्तान जाने का इरादा भी बता रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी वीजा नहीं मिल पाया है। सरबजीत लाहौर जेल में बंद है।

शाही इमाम ने पाकि स्तान के राष्ट्रपति से कहा कि सरबजीत को मंजीतसिंह समझकर पकड़ा गया और जासूसी का इल्जाम लगाकर उसे फाँसी की सजा सुना दी गई। उसके वकील को सरबजीत के परिवार से नहीं मिलने दिया गया है, जिसके पास सरबजीत की बेगुनाही के सारे सबूत हैं।
और भी
महँगाई को लेकर सरकार पर चौतरफा प्रहार
चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन
विष्णु प्रभाकर को अस्पताल से छुट्टी
इंदिरा के हत्यारे की प्रशंसा से भारत नाखुश
उमा भारती गिरफ्तार, रिहा भी
हवाई अड्डों पर लगेंगे सुरक्षा उपकरण