मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हवाई अड्डों पर लगेंगे सुरक्षा उपकरण
सरकार देश के सभी घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर कारगर सुरक्षा हेतु उच्च सुरक्षा वाले उपकरण लगाने की योजना बना रही है।

नागर विमानन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खान के प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में बताया कि सभी हवाई अड्डों पर एक्सप्लोसिव डिटेक्टर्स पैरामीटर व इंटूसन डिटेक्शन सिस्टम (पीआईडीएज) स्मार्ट कार्ड तथा बायोमीट्रिक्स बेस्ड एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, इन लाइन इंटीग्रेटेड एक्सरे, बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम आदि जैसे नई प्रौद्योगिकी पर आधारित सुरक्षा उपकरण लगाए जाने की सिफारिश की गई है।

उन्होंने बताया कि इन सुरक्षा उपकरणों पर 346 करोड़ रुपए का लागत आने का अनुमान है।

मनोनीत शोभना भरतिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में पटेल ने बताया कि विमान संचालन के संबंध में मास्टर प्लान संबंधी अजय प्रसाद समिति ने हाल ही में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी हैं। उन्होंने बताया कि समिति ने अपनी रिपोर्ट 25 मार्च 2008 को प्रस्तुत की है जिसकी जाँच की जा रही है।

पटेल ने बताया कि समिति ने अल्पकालीन, तत्काल मध्यकालीन तथा दीर्घकालीन योजना के आधार पर भावी विमान दिक्चालन प्रणाली आदि पर विभिन्न सिफारिशें प्रस्तुत की हैं।
और भी
तब भारत नहीं भेज सका पेंसिल
टाटा का सुप्रीम कोर्ट से आग्रह
महँगाई पर नहीं चलने दी राज्यसभा
कांग्रेस की चमचों को चेतावनी
महँगाई के सवाल पर लोकसभा स्थगित
शेयर बाजार में आतंकी नहीं-बंसल