मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महँगाई पर नहीं चलने दी राज्यसभा
महँगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विपक्षी राजग यूएनपीए और सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे वाम दलों ने मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन राज्यसभा में जमकर हंगामा किया, जिसके कारण एक बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

शून्यकाल में जैसे ही सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए विपक्षी राजग, यूएनपीए और वामदलों के सदस्यों ने महँगाई के मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी।

इसी दौरान आसन पर उपसभापति के रहमान खान आए और उन्होंने उत्तेजित सदस्यों को शांत कराते हुए कहा कि कार्यमंत्रणा समिति में महँगाई के मुद्दे पर चर्चा कराने के बारे में विचार-विमर्श किया गया है।

इस बीच सरकार की ओर से संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. नारायण स्वामी कुछ बोलने के लिए खड़े हुए लेकिन विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण वह अपनी बात शुरू नहीं कर पाए। सदन में हंगामा थमते न देख खान ने शून्यकाल शुरू होने के करीब दस मिनट के भीतर ही बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी।

इससे पूर्व सुबह सदन की बैठक शुरू होने पर नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभापति अंसारी ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की विपक्षी राजग यूएनपीए और वाम दलों ने महँगाई के मुद्दे पर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह भी सदन में मौजूद थे।

सभापति ने सदस्यों को शांत करने की कोशिश की लेकिन हंगामा थमते न देख उन्होंने करीब 11 बज कर 50 मिनट पर सदन की बैठक दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी। प्रश्नकाल के बाद प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का सदन से परिचय करवाया।
और भी
कांग्रेस की चमचों को चेतावनी
महँगाई के सवाल पर लोकसभा स्थगित
शेयर बाजार में आतंकी नहीं-बंसल
अंगकोरवाट न्यू-7 वंडर्स में नहीं
महँगाई के खिलाफ वाम-यूएनपीए का प्रदर्शन
उड़ान के दौरान शराब परोसने का प्रस्ताव