शेयर बाजार नियामक सेबी ने स्पष्ट किया है कि शेयर बाजारों में आतंकवादी गुटों के सक्रिय होने का कोई सबूत नहीं है।
वित्त राज्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने मंगलवार को राज्यसभा में कृष्णलाल वाल्मीकि के सवाल के लिखित जवाब में कहा कि सेबी ने सूचित किया है कि स्टॉक बाजार में आतंकवादी गुटों के सक्रिय होने का कोई साक्ष्य नहीं है।
उन्होंने बताया कि सेबी ने यह भी सूचित किया है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा दायर मासिक रपटों के अनुसार फरवरी 2008 तक सहभागिता नोट (पीएन) का बकाया मूल्य 322743 करोड़ रुपए है।
आईसीआई द्वारा आतंकवाद के जरिए भारत के खिलाफ छापामारी ढंग से जेहाद की आड़ में जाल बुनकर मिशन के तहत 36 साल में पाकिस्तान से अरबों रुपए के नकली नोट भारत में भेजने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचित किया है कि उसके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
|