मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अंगकोरवाट न्यू-7 वंडर्स में नहीं
सरकार ने मंगलवार को बताया कि विश्व के सात अजूबे चुनने के एक निजी संगठन के अभियान में अंगकोरवाट मंदिर अंतिम सूची में स्थान नहीं पा सका।

राज्यसभा में गोपाल व्यास के प्रश्न के लिखित उत्तर में पर्यटन और संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यू-7 वंडर्स फाउंडेशन नामक एक निजी संगठन ने विश्व के नए 7 अजूबों संबंधी अभियान चलाया था तथा इसने विश्व के 7 नए अजूबों की घोषणा की है।

सोनी के अनुसार किसी भी रूप में इस अभियान के साथ नहीं जुड़ी हुई थी। इस फाउंडेशन द्वारा चुने गए 'शॉर्ट लिस्ट' 21 स्मारकों में अंगकोरवाट मंदिर भी एक था किन्तु इसे अंतिम सूची में स्थान नहीं मिल सका।
और भी
महँगाई के खिलाफ वाम-यूएनपीए का प्रदर्शन
नलिनी शिवरासन से मिली थीं प्रियंका
सरबजीत के परिजन पाकिस्तान जाएँगे
महँगाई रोकने के उपायों पर असहमति
वायदा कारोबार के कारण बढ़ी मुद्रास्फीति
कॉपीराइट मामले में आमिर को नोटिस