मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल्ली मेट्रो के नाम एक और उपलब्धि
अब तक कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी दिल्ली मेट्रो के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

मेट्रो ने इंद्रप्रस्थ, आनंद विहार एलिवेटेड खंड के निर्माण के लिए विकास मार्ग के ऊपर से गुजर रही 220 केवी की विद्युत लाइन को ऊपर उठाने के लिए राजधानी के सबसे ऊँचे विद्युत स्तंभों का निर्माण किया है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो के इंजीनियरों ने इस्पात के तीन नए विशाल स्तंभों का निर्माण किया है जिनमें से प्रत्येक की ऊँचाई 53.5 मीटर है जिससे विद्युत लाइन की ऊँचाई 20 मीटर और अधिक बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि इन स्तंभों के निर्माण में रिकॉर्ड 15 दिन का समय लगा लेकिन इस दौरान पटपड़गंज और गीता कॉलोनी इलाकों में बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रही।
और भी
भक्तिरस में सराबोर हुई अयोध्या
इंटरनेट पर लिंग निर्धारण का कारोबार
अब आठ अंकों का होगा पिनकोड
चुनाव तक महँगाई पर काबू पा लेंगे-अर्जुनसिंह
धूमधाम से मनाई गई बैसाखी
भारत-पाक पर फिल्म बनाने का इरादा