मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चुनाव तक महँगाई पर काबू पा लेंगे-अर्जुनसिंह
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुनसिंह महँगाई के आगामी चुनावों पर संभावित असर से चिंतित हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चुनाव तक महँगाई पर काबू पा लिया जाएगा।

अर्जुनसिंह ने पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि महँगाई का असर तो पड़ेगा ही, इसीलिए तो चिंता व्यक्त की जा रही है और कोशिश हो रही है।

इस कथन पर कि कोई जादू की छड़ी नहीं है, जो महँगाई पर काबू पाया जा सके, अर्जुनसिंह का जवाब था- जादू की छड़ी तो किसी के भी पास नहीं है पर प्रयास तो करना होगा। सरकार प्रयास कर रही है। इनका असर कोई तीन दिन में तो हो नहीं सकता।

सिंह के मुताबिक नई फसल आने वाली है और सरकारी खरीद के साथ ही भंडारण बढ़ेगा। इसका असर कीमतों पर पड़ेगा और चुनाव तक महँगाई का मसला हल हो सकता है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम जैसे जानकारों के बावजूद क्या सरकार हालात का अंदाज लगाने में विफल हो रही है, अर्जुनसिंह ऐसा नहीं मानते। उनका कहना था कि अंदाज भी था और कदम भी उठाए गए, परंतु हालात पर हमेशा नियंत्रण नहीं रहता।
और भी
धूमधाम से मनाई गई बैसाखी
भारत-पाक पर फिल्म बनाने का इरादा
देशवासियों को रामनवमी की बधाई
बढ़ सकती हैं शराब की कीमतें
जिंदा है शमशाद का जादू आज भी...
वीजा प्रणाली समाप्त करनी चाहिए-बर्नी