मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देशवासियों को रामनवमी की बधाई
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को आज बधाई दी है। यह त्योहार भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि यह त्योहार पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ हमें मानवता की सेवा करने को प्रेरित करेगा क्योंकि मानवता की सेवा ही भगवान की सच्ची सेवा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भगवान राम ने अपने जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में उच्च आदर्शों की स्थापना की थी। उन्होंने लोगों को इस संदेश के साथ प्रेरणा दी कि अच्छाई एवं सच्चाई की हमेशा विजय होती है।

अंसारी ने कहा कि रामनवमी हमें भगवान राम के जीवन के उत्कृष्ट शाश्वत मूल्यों की याद दिलाती है। उन्होंने इस अवसर पर शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के लिए भगवान राम की शिक्षा के प्रकाश को आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार मानवता की अच्छाई पर लोगों की आस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
और भी
बढ़ सकती हैं शराब की कीमतें
जिंदा है शमशाद का जादू आज भी...
वीजा प्रणाली समाप्त करनी चाहिए-बर्नी
सीबीआई करेगी पूर्व रक्षा सचिव से पूछताछ
आरक्षण पर आदेश इसी सप्ताह-अर्जुनसिंह
पाकिस्तान में पशु क्रूरता पर सिर्फ जुर्माना