मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सीबीआई करेगी पूर्व रक्षा सचिव से पूछताछ
150 करोड़ रुपए के बराक मिसाइल सौदा मामले में अनियमितता की जाँच के तहत सीबीआई जल्दी ही कुछ तथ्यों का पता लगाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष और पूर्व रक्षा सचिव सुबीर दत्त से पूछताछ करेगी। दत्त से पूछताछ करने के बाद जाँच एजेंसी पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस से पूछताछ करेगी।

उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि सीबीआई 1967 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएएस अधिकारी सुबीर दत्त से मिसाइल सौदा मामले में पूछताछ के लिए समय देने के लिए संपर्क कर चुकी है। दत्त जुलाई 2003 में यूपीएससी में शामिल हुए थे।

सूत्रों ने कहा कि सौदे को अंतिम रूप दिए जाने के समय दत्त रक्षा मंत्रालय में सेवारत थे। वह 1998 से 2000 के बीच अतिरिक्त सचिव के पद पर थे और 2002-03 में रक्षा सचिव बनने से पहले 2000-02 के दौरान सचिव, रक्षा उत्पादन और आपूर्ति पद की भी जिम्मेदारी संभाली।

ताबूत घोटाला मामले में सीबीआई पहले ही दत्त से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार दत्त ने पूछताछ के लिए जाँच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में कुछ समय माँगा है क्योंकि वह फिलहाल सिवल सेवा परीक्षा को लेकर व्यस्त हैं।
और भी
आरक्षण पर आदेश इसी सप्ताह-अर्जुन सिंह
सद्दाम ने बाबरी मस्जिद को नहीं दी थी तवज्जो
इस्लाम के खिलाफ है नाबालिगों को यौन शिक्षा
आँखों से इशारा कर दिल ले गया रोबोट...
भारत से राजनीति न करें तिब्बती-कांग्रेस
सोनिया का कश्मीर में चुनावी बिगुल