मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आँखों से इशारा कर दिल ले गया रोबोट...
आदमी की तरह मशीन को भी संवेदनशील बनाने में जुटे वैज्ञानिकों को अहम सफलता हासिल हुई है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है जो न सिर्फ खुश होने पर मुस्कराता है, बल्कि गुस्से और आश्चर्य में अपनी पलकें भी उठाता है।

मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) की मीडिया लैब के व्यक्तिगत रोबोट समूह वैज्ञानिकों ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स अमर्हस्ट के विशेषज्ञों के साथ मिलकर नेक्सी नाम का यह रोबोट तैयार किया है।

एमआईटी के मीडिया संपर्क कार्यालय के मुताबिक नेक्सी गुस्से और आश्चर्य में अपनी भौंहें टेढ़ी करता है, पलकें उठाता है और बातचीत करने के लिए आदमी के अंदाज में चेहरे के भावों को उजागर करता है। इसका व्यक्तिगत रोबोट और मानव रोबोट टीमवर्क में काफी उपयोग है।

नेक्सी का वीडियो जब इस महीने की शुरुआत में वेबपोर्टल यू ट्यूब पर डाला गया तब से हजारों लोग इसके दीवाने हो गए हैं और इस अजीब रोबोट को देखकर लोग भाँति-भाँति की प्रतिक्रिया लिख रहे हैं। कुछ लोग इसे मानव से अधिक मानवीय बता रहे हैं तो कुछ इसे आश्चर्य और चिंताजनक बता रहे हैं।

नेक्सी का विकास एमआईटी की मीडिया लैब के वैज्ञानिक सिंथिया ब्रेजील के नेतृत्व में हुआ है। उन्हें इससे पहले भावनाओं को दिखाने वाला रोबोट किस्मत बनाने का श्रेय हासिल है। किस्मत में सिर्फ रोबोट जैसा सिर था, लेकिन नेक्सी पूरी तरह मोबाइल मैनीपुलेटर रोबोट है, जिसकी अभिव्यक्ति की क्षमता काफी अच्छी है।

इसमें टहलने के लिए स्वत: संतुलन को साधने में सक्षम पहिए लगे हैं। इसके अलावा रोबोट में आँखें (वीडियो कैमरा), कान (माइक्रोफोन) और थ्रीडी इन्फ्रारेड कैमरा है तथा लेजर तकनीक भी लगी है, जो लोगों, आवाजों और वस्तुओं को पहचानने में रोबोट की मदद करती है।

मूल रूप से इस परियोजना को नौसैनिक अनुसंधान रक्षा विश्वविद्यालय अनुसंधान इंस्ट्रूमेंटेशन कार्यक्रम (डीयूआरआईपी) की ओर से वित्तपोषित किया गया था। इसका मकसद ऐसा रोबोट तैयार करना था जो अनिश्चित वातावरण में लोगों के साथ टीम के रूप में कार्य कर सके।
और भी
भारत से राजनीति न करें तिब्बती-कांग्रेस
सोनिया का कश्मीर में चुनावी बिगुल
रिक्त सीटों को सामान्य श्रेणी से भरा जाए
देशवासियों को वैशाखी की बधाई
मार्च में बने 73 लाख मोबाइल ग्राहक
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल विदेश रवाना