कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि तिब्बतियों को भारत की धरती से राजनीतिक गतिविधियाँ नहीं चलानी चाहिए। लेकिन पार्टी ने यह भी कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत यहाँ रह रहे तिब्बती शरणार्थियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन और विरोध दर्ज करने के अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि हिंसक प्रदर्शन की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत अकेला ऐसा देश है जहाँ तिब्बत के सबसे ज्यादा लोगों ने पनाह ली है।
मोहली ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को 'सबसे महान जीवित गाँधीवादी' कहते है और भारतवासी उनकी बहुत कद्र करते है।
|