मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल विदेश रवाना
लातिन अमेरिकी देशों के साथ संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल आज ब्राजील, मैक्सिको और चिली के दौरे पर रवाना हुईं।

पाटिल इन देशों की यात्रा के दौरान वहाँ की संसदों को संबोधित करेंगी और दो समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगी एवं उद्योगपतियों से बातचीत करेंगी।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी, तीनों सेनाओं के प्रमुख और शीर्ष नौकरशाह राष्ट्रपति को विदा करने के लिए हवाई अड्डा पहुँचे थे।

ब्राजील, मैक्सिको और चिली के राष्ट्रपतियों के आमंत्रण पर राष्ट्रपति की यह यात्रा 13 दिन की है। तीनों देशों में अपने समकक्षों के साथ बैठक करने के अलावा राष्ट्रपति ब्राजील एवं मैक्सिको की संसदों को संबोधित करेंगी, न्यायपालिका के सदस्यों से बातचीत करेंगी, भारतीय समुदाय तथा उद्योगपतियों से भी बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति के साथ भारतीय उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वी. मुत्तेमवार भी राष्ट्रपति के साथ गए हैं। प्रतिभा पाटिल का यह पहला विदेशी दौरा है।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) नैली सूरी ने बताया कि लातिन अमेरिकी देशों के साथ भारत की साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से पाटिल ने इन देशों के दौरे को प्राथमिकता दी।
और भी
ओबीसी कोटा पर भ्रम नहीं-अर्जुनसिंह
प्रदर्शन को नहीं रोक सकते-भारत
महँगाई अपने उच्चतम स्तर पर
दूर होंगी छठे वेतन आयोग की विषमताएँ
सोनिया की जम्मू यात्रा में कड़ी सुरक्षा
निजाम के खजाने का विवाद...