काँग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी की शनिवार को होने वाली जम्मू यात्रा को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संप्रग अध्यक्ष शहर के परेड मैदान में जम्मू-कश्मीर प्रदेश काँग्रेंस कमेटी द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि सोनिया गाँधी जम्मू शहर के दूसरे छोर पर पुरखो इलाके में कश्मीरियों के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर का दौरा भी करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परेड मैदान के चारों ओर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। पुरखो शरणार्थी शिविर में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।
अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के सचिव और जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी संजय बोपन्ना ने परेड मैदान का निरीक्षण किया और प्रबंधों की समीक्षा की।
|