प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास की दृष्टि से उल्लेखनीय कार्यों के लिए अपने प्रतिष्ठित एग्रीकोला पुरस्कार से सम्मानित किया है।
एफएओ के महानिदेशक जैक डियूफ ने गुरुवार यहाँ पहले अंतराष्ट्रीय कृषि व्यवसाय मंच के पहले सम्मेलन के दौरान डॉ. सिंह को एग्रीकोला पुरस्कार का स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
ड्यूफ ने कहा कि डॉ. सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था की अपनी गहरी समझ से कृषि क्षेत्र में नई जान फूँकने के कार्यक्रमों को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। यह सम्मान कृषि और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत में कृषि क्षेत्र के विकास में योगदान करने वाले लाखों लोगों की ओर से यह सम्मान ग्रहण कर रहे हैं।
|