मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तिब्बतियों का दिल्ली में प्रदर्शन
तिब्बत में चीनी दमन के खिलाफ सैकड़ों तिब्बती शरणार्थियों ने 154 प्रतीकात्मक अर्थियों के साथ गुरुवार को यहाँ विरोध प्रदर्शन किया।

तिब्बती शरणार्थियों का दावा है कि उनके हमवतनों पर हुए चीनी दमन में 154 तिब्बती नागरिक मारे गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने सफेद कपड़ों में लिपटी 154 अर्थियाँ बना रखी थीं, जिन पर चीनी दमन में मारे गए उन तिब्बतियों के नाम लाल अक्षरों से लिखे गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियाँ ले रखी थीं, जिन पर लिखा था -'तिब्बत में सांस्कृतिक संहार बंद करो', 'चीन ने तिब्बत को वधस्थल बनाया'।

प्रदर्शनकारियों ने जेल में बंद तिब्बतियों को रिहा करने और तिब्बत की सशस्त्र नाकेबंदी समाप्त करने की भी माँग की।

प्रदर्शनकारियों में धर्मशाला से चलकर यहाँ पहुँचे 270 तिब्बत शरणार्थी भी शामिल थे जबकि शेष प्रदर्शनकारी दिल्ली के अलावा कर्नाटक एवं जम्मू कश्मीर से आए थे। इस अवसर पर तिब्बती स्कूल के 90 छात्रों की 'मुक्ति साइकिल रैली' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
और भी
फेफड़े रहित मेंढ़क की प्रजाति खोजी
अर्जुनसिंह ने फैसले पर प्रसन्नता जताई
प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात
ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी
भारत-पाक वार्ता 20 मई से
सैन्य अधिकारी रहस्यमय तरीके से लापता