वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया में पूरी तरह फेफड़े रहित पहला जलीय मेंढ़क खोजने का दावा किया है। इसके संबंध में 30 साल पहले बहस हो चुकी है।
शोधकर्ताओं के एक दल ने इंडोनेशिया के कालीमंथन में एक खोज अभियान के दौरान सपाट सिर वाले मेंढ़क (बारबोरुला) कालीमंटानेंसिस को देखा।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के डेविड बिकफोर्ड के अनुसार लोग इसके लिए 30 सालों से प्रयास कर रहे थे। मैं भी अपने प्रयासों के तहत जब मेंढ़क का प्रारंभिक विच्छेदन कर रहा था तो संशय में था और मुझे यह असंभव लग रहा था।
उन्होंने कहा कि जब हमको पता चला कि कालीमंथन की समस्त प्रजातियाँ इसी तरह की हैं तो हमको आश्चर्य हुआ।
इस खोज के बारे में जानकारी विज्ञान पत्रिका करेंट बायलोजी के 8 अप्रैल के अंक में प्रकाशित की गई है। इस खोज से प्रारंभिक विज्ञान के संबंध में अन्य अध्ययनों में मदद मिलने की संभावना है।
बिकफोर्ड ने कहा कि पूरी तरह फेफड़े न होना एक दुर्लभ प्रारंभिक घटनाक्रम है जो अब तक केवल तीन बार घटित हुआ है। इससे पहले सैलामेंडर और केंचुए के समान एक उभयचर केसिलियन ही फेफड़े रहित ज्ञात जीव हैं।
शोधकर्ताओं के अनुसार फेफडे़ न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस रोचक खोज के बावजूद वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति के संबंध में होने वाले अन्य अध्ययनों पर ध्यान दिया है।
|