मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अर्जुनसिंह ने फैसले पर प्रसन्नता जताई
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुनसिंह ने आज आईआईटी, आईआईएम और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को बरकरार रखने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से इसे लागू करने के प्रयास किए जाएँगे।

सिंह ने उच्चतम न्यायालय द्वारा इस बारे में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाए जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। ओबीसी श्रेणी से संबंधित सैकड़ों छात्रों को इससे फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का यह फैसला सामाजिक न्याय के प्रति संप्रग की प्रतिबद्धताओं को सिद्ध करता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन कानून को आगामी शैक्षणिक सत्र से क्रियान्वित करने के काम को सुनिश्चित करेगी।
और भी
प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात
ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी
भारत-पाक वार्ता 20 मई से
सैन्य अधिकारी रहस्यमय तरीके से लापता
आतंकियों को पाक सेना की मदद
मतदान नहीं करने वाले देशद्रोही-रामदेव