प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिले और राष्ट्रपति की ब्राजील, मैक्सिको और चिली की आगामी यात्रा के बारे में विचार-विमर्श किया।
राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक तकरीबन 25 मिनट चली। विज्ञप्ति के अनुसार दोनो नेताओं की बातचीत राष्ट्रपति की तीन देशों की यात्रा से जुड़े विषयों पर आधारित थी।
|