मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सैन्य अधिकारी रहस्यमय तरीके से लापता
सेना का एक अधिकारी बेहद रहस्यमय परिस्थितियों में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लापता हो गया।

सेना ने लेफ्टिनेंट अभिषेक आर. नायक के गुमशुदा होने की प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करा दी। सेना की भटिंडा स्थित 10 कोर में तैनात यह अधिकारी 20 दिन की छुट्टी लेकर रवाना हुआ था और छह अप्रैल को उसने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लाकर में अपना सामान रखवाया था। उसके बाद से लेफ्टिनेंट नायक की कोई खबर नहीं है।

लेफ्टिनेंट नायक ऐसे समय लापता हुए हैं, जब युवा अफसरों के फौज की नौकरी छोड़कर भागने की खबरों से सेना मुख्यालय हलाकान है और वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद से सशस्त्र बलों के 107 अधिकारी समय से पहले रिटायरमेंट लेने की अर्जी दे चुके हैं।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार सेना से इजाजत नहीं मिलने पर अफसर नौकरी से भाग जाते हैं। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है और औसतन हर चार माह में सेना का एक अधिकारी छोड़कर भाग जाता है।

लेकिन, सेना के अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट नायक के मामले में यह बात सही नहीं लगती क्योंकि उन्होंने छह महीने पहले ही सेना में कमीशन प्राप्त किया था। अधिकारियों ने इस अधिकारी ने कमांडिंग ऑफिसर के हवाले से बताया कि लेफ्टिनेंट नायक बहुत अनुशासित अफसर के रूप देखे जाते रहे हैं और उनका आचरण भी विवादों से परे था।

लेफ्टिनेंट नायक के पिता भी अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, जो दिल्ली आकर अपने बेटे को खोज रहे हैं, लेकिन लापता अधिकारी का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
और भी
आतंकियों को पाक सेना की मदद
मतदान नहीं करने वाले देशद्रोही-रामदेव
चीन के साथ होड़ नहीं-मनमोहन
भारत-यूएई के बीच ई-मनीआर्डर सेवा
सोहा अली खान को राहत
पाक कैदियों को छोड़ने को तैयार है भारत