योग गुरु बाबा रामदेव ने चुनाव में मतदान न करने वालों को राष्ट्रद्रोही बताते हुए कहा है कि देश में मतदान को अनिवार्य कर देना चाहिए।
बाबा रामदेव सकारात्मक राजनीति को अक्षरों के माध्यम से लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'राज सरोकार' नाम की एक पत्रिका के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। योग गुरु ने कहा कि मतदान न करने वाले देशवासियों की नागरिकता रद्द कर देनी चाहिए। अगर ऐसा किया गया तो देश राजनीति के अपराधीकरण से मुक्त हो सकता है।
उन्होनें कहा कि आज विदेशों में लोग उनसे पूछते हैं कि आखिर 15 बीस हत्यायों के आरोपी मंत्री कैसे बन जाते हैं, तो उनका सिर शर्म से झुक जाता है। इस शर्मिंदगी से बचने के लिए कोई उपाय तो करना होगा। इसके लिए वह मतदान अनिवार्य करने के संबंधी कानून बनाने के लिए जनता में जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे।
|