डाक विभाग ने भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच इलेक्ट्रॉनिक इंटरनेशनल मनीआर्डर सुविधा को इस महीने से शुरू करने की योजना बनाई है। विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अपने विभिन्न उत्पादों के जरिये 3000 करोड़ रुपए की आय अर्जित करने की योजना बनाई है। डाक सचिव आईएमजी खान ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरनेशनल मनीआर्डर सुविधा को केरल समेत दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई में भी शुरू किया जाएगा।
|