योग गुरु स्वामी रामदेव अब समुद्र में स्टार क्रूज पर एक हजार से अधिक योग साधकों को 6 दिन तक योग और प्राणायाम सिखाते हुए हांगकांग चीन और वियतनाम की सैर करेंगे।
स्वामी रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि स्टार क्रूज में सवार होकर एक हजार से अधिक योग साधक 6 दिन तक स्वामी रामदेव के सानिध्य में योग और प्राणायाम करेंगे। उनकी इन दिनों विशेष रूप से आयुर्वेद सम्मत जीवनशैली और संतुलित खान-पान एवं आध्यात्मिक दिनचर्या होगी। इन साधकों को स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में स्वयं की पुनर्खोज एवं जीवन में सत्य को पहचानने का अवसर मिलेगा।
स्वामी रामदेव 31 मई को दिल्ली से प्रस्थान कर एक जून को हांगकांग में क्रूज पर सवार होंगे। 3 जून को चीन के सान्या शहर पहुँचेगे और वहाँ से 4 जून को हालोंग वे का चक्कर लगाएँगे। 5 जून को वापस हांगकांग पहुँचेंगे तथा 6 जून को वियतनाम के जियामिन शहर पहुँचेंगे। फिर 7 जून को वापस हांगकांग पहुँचकर दिल्ली के रवाना हो जाएँगे। 8 जून को दिल्ली पहुँचेंगे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व जाग्रत मिशन ट्रस्ट ने पंतजलि योगपीठ के मार्गदर्शन में किया है।
|