एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की राज्य सरकारों ने सिखों को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में अधिसूचित किया है। इन राज्यों में इस कदम से सिख समुदाय प्रधानमंत्री की ओर से घोषित अल्पसंख्यक समूहों के कल्याण के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत लाभान्वित हो सकेगा। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हरचरणसिंह जोश ने कहा कि आयोग को दोनों सरकारों से पत्र मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि सिख समुदाय को अल्पसंख्यक समूह का दर्जा दिया गया है। जोश ने कहा कि दोनों राज्यों में इस मुद्दे पर साल भर से अधिक समय से विचार किया जा रहा था।
|