सरकार ने आज एक ऐसी कॉम्पेक्ट डिस्क (सीडी) जारी की, जिससे मौसम के मिजाज का पता लगाना आसान होगा।
यह सीडी हर उस सामान्य से कम्प्यूटर पर चल जाएगी, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके माध्यम से बारिश, तापमान, नमी, हवा की रफ्तार आदि सभी जानकारी पता लग सकेगी।
पृथ्वी विज्ञान मंत्री कपिल सिब्बल ने इस सीडी के साथ समुद्री जीवों पर आधारित एक एटलस भी जारी किया।
|