मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माता वैष्णोदेवी के दरबार में लालू
माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु पहुँचते हैं और न जाने कितनी मन्नतें माँगते हैं और जब माँ उनकी मुराद पूरी कर लेती है तो वे दोबारा यहाँ अपना शीश झुकाने पहुँच जाते हैं। यह सिलसिला बरसों से अनवरत चल रहा है।

सोमवार के दिन भी माता वैष्णोदेवी के परिसर में पहले जैसी गहमागहमी थी, लेकिन आज का दिन कुछ विशेष था। यहाँ पर केंद्रीय रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध वैष्णोदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लालू ने कल जम्मू रेलवे स्टेशन से ' गरीब रथ एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखा थी और शाम को वे वैष्णोदेवी मंदिर के लिए रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार रेलमंत्री और उनके परिवार ने जम्मू के कटरा क्षेत्र में स्थित मंदिर में आज सुबह पूजा-अर्चना की।
और भी
‍सिंधिया के निवास पर जश्न
हर हाल में रोकेंगे महँगाई-मनमोहन
मैं जन्मजात निर्देशक हूँ-अजय
मजबूरी में छोड़े आतंकवादी-राजनाथ
स्वास्थ्य बीमा मुसलमानों के लिए हराम
संपत्ति संवैधानिक अधिकार-सुप्रीम कोर्ट