मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‍सिंधिया के निवास पर जश्न
कांग्रेस के युवा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने पर उनके निवास के बाहर जमकर जश्न मनाया गया, पटाखे छोड़े गए तथा ढोल बजाकर उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।

हालाँकि कांग्रेस के ही एक अन्य युवा सांसद सचिन पायलट के निवास के बाहर निराशा का माहौल था क्योंकि उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की अटकलें गलत साबित हुईं।

मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के तुरंत बाद ही 35 वर्षीय सिंधिया के निवास पर उनके समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया और ढोल-ताशे की लय पर लोग थिरकने लगे।

दूसरी ओर 31 वर्षीय पायलट के निवास पर खामोशी पसरी पड़ी थी। उनके निवास पर भी उनके कुछ समर्थक आए, लेकिन अपने नेता को मंत्रिपरिषद में शामिल न किए जाने पर सब निराश और गुस्से में दिख रहे थे।
और भी
हर हाल में रोकेंगे महँगाई-मनमोहन
मैं जन्मजात निर्देशक हूँ-अजय
मजबूरी में छोड़े आतंकवादी-राजनाथ
स्वास्थ्य बीमा मुसलमानों के लिए हराम
संपत्ति संवैधानिक अधिकार-सुप्रीम कोर्ट
महानगरों में कीमतें 40 फीसदी बढ़ी