मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैं जन्मजात निर्देशक हूँ-अजय
बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'यू मी और हम' लेकर आए बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उनकी फिल्म पिटे या चले वह निर्देशन जारी रखेंगे।

देवगन ने कहा कि अगर वे अभिनय से निर्देशन के क्षेत्र में जाते हैं तो इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा क्योंकि उनमें जन्मजात निर्देशक के गुण हैं और उनके अंदर निर्देशन की आग है।

देवगन ने कहा कि मैंने छोटे बजट की फिल्मों के निर्देशन से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों से मैं अभिनय के साथ ही निर्माण, निर्देशन, संगीत और सभी क्षेत्रों में हाथ आजमाता रहा हूँ।

उन्होंने कहा कि मैंने कई दफा अपने पिता की फिल्मों के निर्देशन के दौरान मदद की थी और हम दोनों ही इस बात को जानते थे कि मैं किसी विचार को साकार रूप में तब्दील कर सकता हूँ मगर तब तक मैं अभिनय करने लगा था और निर्देशन के लिए समय नहीं निकाल सका।

अजय देवगन बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म की सफलता को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पटकथा के साथ पूरा न्याय करने का प्रयास किया है और बढ़िया मनोरंजक फिल्म बनी है।

'जख्म' और 'लीजेंड ऑफ भगतसिंह' में दो दफा राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता ने कहा कि मैं निर्देशन जारी रखना चाहूँगा। यह मेरा शौक है अथवा आप इसे जुनून कह सकते हैं। मैं केवल फिल्म बनाने के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता बल्कि मैं फिल्म तभी बनाऊँगा, जब कोई बढ़िया पटकथा मिलेगी।
और भी
मजबूरी में छोड़े आतंकवादी-राजनाथ
स्वास्थ्य बीमा मुसलमानों के लिए हराम
संपत्ति संवैधानिक अधिकार-सुप्रीम कोर्ट
महानगरों में कीमतें 40 फीसदी बढ़ी
आडवाणी की आत्मकथा अन्‍य भाषाओं में भी
महँगाई से जनता नाराज-आडवाणी