मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आडवाणी की आत्मकथा अन्‍य भाषाओं में भी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी की चर्चित आत्मकथा 'माई कंट्री माई लाइफ' जल्द ही हिन्दी में प्रकाशित होगी।

आडवाणी को आगामी चुनावों में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के तहत उनकी आत्मकथा पर आधारित एक वेबसाइट के शुभारंभ के अवसर पर पार्टी के आईटी सेल के अध्यक्ष प्रद्युम्न बोरा ने बताया कि माई कंट्री माई लाईफ का हिन्दी रूपांतर जल्द ही प्रकाशित होगा।

मेरा देश मेरा जीवन नाम से प्रकाशित होने वाली यह पुस्तक इस वेवसाइट पर भी उपलब्ध होगी। इधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि आगामी चुनावों से पहले आडवाणी की आत्मकथा हिन्दी के अलावा गुजराती, बंगाली और मराठी जैसी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रकाशित होगी।
और भी
महँगाई से जनता नाराज-आडवाणी
दिल्ली में 5520 बंदरों को पकड़ा
बाबा रामदेव का 'हैल्थ ड्रिंक्स'
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज
सुरेश पचौरी का मंत्रिमंडल से इस्तीफा
श्रीखंड, पूड़ी और गुड़ी का उत्सव