भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि संप्रग के कार्यकाल में जिस तेजी से महँगाई बढ़ रही है, उसे लेकर जनता में गुस्से में है और अगले चुनावों उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
आडवाणी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर यहाँ पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष राजनाथसिंह ने आडवाणी की आत्मकथा 'माई कंट्री माई लाइफ' पर एक वेबसाइट का उद्घाटन भी किया।
आडवाणी ने कहा कि पिछले दिनों संसद में केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद से ही केंद्र की विफलताएँ एक-एक कर उजागर हो रही हैं। खाद्यान्न की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। महँगाई सात प्रतिशत हो गई है। संप्रग को अगले चुनावों में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता गुस्से में है और जब वह गुस्से में होती है, तो अपने वोट के बल पर शासक को सबक सिखाती है।
|