मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विमान का द्वार खोलने वाला शख्स बरी
बीच आकाश में विमान का निकास द्वार खोलने का कथित तौर पर प्रयास करने से जुड़े पाँच साल पुराने मामले में यहाँ की एक अदालत ने एक व्यक्ति को मानव जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालने संबंधी आरोपों से बरी कर दिया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एके कुहार ने कहा अभियोजन पक्ष को इस मामले में अभियुक्त की अविवेकपूर्ण अथवा लापरवाह हरकत को साबित करना था।

हालाँकि अभियोजन पक्ष द्वारा जिन गवाहों का परीक्षण किया गया उन्होंने अभियुक्त की ओर से किसी तरह का उतावलापन दिखाए जाने अथवा लापरवाही बरते जाने की बात नहीं कही।

गौरतलब है कि अभियुक्त हरविंदरसिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 के तहत मानव जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया था।
और भी
ऋण माफी योजना 30 जून तक-सोनिया
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द में विभाजन
कांग्रेस और जेडी-एस का पर्दाफाश करें-जेटली
राहुल करेंगे छत्तीसगढ़ और झारखंड का दौरा
जद-यू से गठजोड़ करेगी भाजपा
लद्दाख में 17 तिब्बती गिरफ्तार