मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस और जेडी-एस का पर्दाफाश करें-जेटली
भाजपा नेता अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि जे-डीएस और कांग्रेस द्वारा की गई राजनीतिक खरीद-फरोख्त का पर्दाफाश करते हुए उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

जेटली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित चुनाव पूर्व तैयारियों की कार्यशाला का उदघाटन करते हुए कहा कि हमारा मुख्य चुनावी मुद्दा लोगों को यह बताना होगा कि किस तरह कांग्रेस और जेडीएस ने जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भी सत्ता हथिया ली और जे-डीएस ने विश्वासघात किया।

उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी जिसकी मदद से यह हिंदुत्व पार्टी पहली बार दक्षिण में सत्ता में आ सकी थी पर हमला करते हुए कहा कि जेडीएस कांग्रेस के साथ सत्ता के लिए खरीद-फरोख्त करने में लिप्त रही हैं।

जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के पुत्र एचडी कुमारस्वामी ने वर्ष 2006 में राजनीतिक पैंतरेबाजी की थी और कांग्रेस के साथ गठबंधन टूट जाने के बाद भाजपा को साथ लेते हुए गठबंधन सरकार बनाई।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए जेटली ने आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2004 में जनादेश को दरकिनार कर जेडीएस के साथ सरकार बना ली थी।

जेटली ने अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि जनता को इन मुद्दों के बारे में बताएँ और यह सुनिश्चित करें कि इन दलों को चुनाव में जनता नामंजूर कर दे।

उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही कर्नाटक के विकास के मुद्दे पर केंद्रित स्थाई सरकार दे सकती है।
और भी
राहुल करेंगे छत्तीसगढ़ और झारखंड का दौरा
जद-यू से गठजोड़ करेगी भाजपा
लद्दाख में 17 तिब्बती गिरफ्तार
सबाउद्दीन ने ली हमले की जिम्मेदारी
पूर्वोत्तर में पत्रकारों को सुरक्षा देने की माँग
दूसरी हरित क्रांति की जरूरत है-राष्ट्रपति