मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राहुल करेंगे छत्तीसगढ़ और झारखंड का दौरा
उड़ीसा और कर्नाटक की यात्रा करने के बाद आदिवासी क्षेत्रों पर केंद्रित अपने सफर को जारी रखते हुए कांग्रेस के सांसद राहुल गाँधी अब इस महीने छत्तीसगढ़ और झारखंड का दौरा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक गाँधी अप्रैल के तीसरे सप्ताह में इन आदिवासी बहुल राज्यों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गाँधी के आदिवासी समुदाय पर केंद्रित रुख को देखते हुए इन दो राज्यों को यात्रा के लिए चुना गया है। उन्होंने उड़ीसा और कर्नाटक में आदिवासियों के मुद्दों को समझने की विशेष तौर पर कोशिश की थी।

बीते महीने उड़ीसा के साथ शुरू की गई देशभर की यात्रा के लिए राहुल ने आदिवासी मुद्दों, कृषि और युवा विषय को चुना है। छत्तीसगढ़ को यात्रा के अगले पड़ाव के रूप में चुनने का एक महत्वपूर्ण कारण इस वर्ष राज्य में होने वाले चुनाव हैं।

सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश में भी इस वर्ष के अंत में चुनाव होने हैं। गाँधी वहाँ प्रचार के लिए जाएँगे, लेकिन देशभर की यात्रा के दौरान वे मप्र का दौरा नहीं करेंगे।

गाँधी की राज्यों की इस बहुप्रचारित यात्रा को 'भारत की खोज' कहा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एआईसीसी के 37 वर्षीय महासचिव और युवक कांग्रेस के प्रभारी इस दौरे को जनता से जुड़ने के मकसद से की गई यात्रा कहलाना पसंद करेंगे।
और भी
जद-यू से गठजोड़ करेगी भाजपा
लद्दाख में 17 तिब्बती गिरफ्तार
सबाउद्दीन ने ली हमले की जिम्मेदारी
पूर्वोत्तर में पत्रकारों को सुरक्षा देने की माँग
दूसरी हरित क्रांति की जरूरत है-राष्ट्रपति
मनमोहन राष्ट्रपति से मिले