जम्मू-कश्मीर के लद्दाख जिले में कम से कम 17 तिब्बती नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग अपने समुदाय के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए तिब्बत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना लेह के निकट उपसी में चुमिट तेजा गाँव में उस वक्त हुई जब 17 तिब्बती नागरिकों ने यातायात जाँच चौकी (टीसीपी) को पार करने का प्रयास किया। टीसीपी को पार करने वाले किसी भी व्यक्ति को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि तिब्बती लेह के निकट के निवासी हैं और वे सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय पुलिस ने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर जन सुरक्षा कानून की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकार की यह पहली घटना है।
|