मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मनमोहन राष्ट्रपति से मिले
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से आज भेंट की और हाल के राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. सिंह और श्रीमती पाटिल की मुलाकात लगभग आधे घंटे चली। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने हाल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की समीक्षा की।

श्रीमती पाटिल राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार 12 अप्रैल को तीन देशों ब्राजील, चिली और मैक्सिकों की सरकारी यात्रा पर जा रही हैं।
और भी
साहित्यकार बच्चनसिंह का निधन
पूरे जहान में खाने के लाले
नंदा की जमानत याचिका खारिज
दलाई लामा के कारण संबंध बिगड़े
'खुदा के लिए' भारत में
'सरबजीत मामला पहचान की गलती'