मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
साहित्यकार बच्चनसिंह का निधन
हिंदी में आलोचना की परंपरा को नई दिशा देने वाले साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर प्रोफेसर बच्चनसिंह का शनिवार को दोपहर हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि प्रोफेसर सिंह साँस की तकलीफ के चलते दो दिनों पूर्व अस्पताल में भर्ती हुए थे और आज दोपहर पौने दो बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

शिमला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बच्चनसिंह हिंदी के मूर्धन्य समालोचक थे। उनका हिंदी साहित्य की हर विधा में महत्वपूर्ण योगदान था।

वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सिंह का जन्म दो जुलाई 1919 को जौनपुर में हुआ था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने वाराणसी में एनी बेसेंट द्वारा स्थापित ऐतिहासिक सेंट्रल हिंदू स्कूल में शिक्षक के रूप में अपना करियर आरंभ किया।

उन्होंने महाकवि निराला पर अपनी पहली पुस्तक लिखी, जबकि अलोचना की नई शैली विकसित करते हुए उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तक 'हिंदी साहित्य का दूसरा इतिहास' लिखी।
और भी
पूरे जहान में खाने के लाले
नंदा की जमानत याचिका खारिज
दलाई लामा के कारण संबंध बिगड़े
'खुदा के लिए' भारत में
'सरबजीत मामला पहचान की गलती'
सरबजीत के दस्तावेजों की जाँच होगी