मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नंदा की जमानत याचिका खारिज
दिल्ली की एक अदालत ने रक्षा सौदों में कथित दलाली हासिल करने संबंधी सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में हथियार डीलर सुरेश नंदा, उसके पुत्र तथा दो अन्य की जमानत याचिका आज खारिज कर दी।

सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरके कोचर ने कहा कि जाँच शुरुआती चरण में है और इस समय रिपोर्ट जारी करने से जाँच बाधित हो सकती है।

चारों आरोपियों सुरेश नंदा, संजीव नंदा, उसके चार्टर्ड एकाउंटेंट विपिन शाह तथा आयकर उपनिदेशक (जाँच) आशुतोष वर्मा को मुंबई के एक होटल में मारे गए छापे में गिरफ्तार किया गया था।
और भी
दलाई लामा के कारण संबंध बिगड़े
'खुदा के लिए' भारत में
'सरबजीत मामला पहचान की गलती'
सरबजीत के दस्तावेजों की जाँच होगी
मायावती और अजा आयोग आमने-सामने
एटमी करार पर सरकार गंभीर-चव्हाण