मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'सरबजीत मामला पहचान की गलती'
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी ने कहा
पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री तथा मानवाधिकार परिषद सलाहकार समिति के सदस्य अंसार बर्नी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीतसिंह का मामला पहचान की गलती से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीतसिंह को फाँसी की सजा सुनाई जा चुकी है। पंजाब मानवाधिकार आयोग तथा उसके अन्य सदस्यों से मुलाकात के बाद बर्नी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में सरबजीत का मामला पहचान की गलती से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि सरबजीत के परिवार से वीडियो सीडी और एफआईआर की कॉपी तथा अन्य साक्ष्यों से पहली निगाह में यह पहचान में हुई गलती का मामला लगता है।

बर्नी ने कहा कि लेकिन इसे साबित करने में कुछ समय लगेगा। सरबजीत के परिवार वालों से मिले साक्ष्य को गहराई से देखने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कल कहा था कि वे सरबजीत की रिहाई का मुद्दा पाकिस्तान की नई सरकार के समक्ष उठाएँगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सरबजीत मामले की सुनवाई के दौरान गवाह ने उसकी पहचान श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में की थी।

बर्नी ने कहा कि अब मुझे पहले पूरे मामले को देखना होगा और उसके बाद मैं मानवता के आधार पर सरबजीत का पक्ष रख सकूँगा। उन्होंने कहा कि मुझे सरबजीत मामले से जुड़े सभी पहलुओं को बारीकी से देखना होगा।
और भी
सरबजीत के दस्तावेजों की जाँच होगी
मायावती और अजा आयोग आमने-सामने
एटमी करार पर सरकार गंभीर-चव्हाण
चुनाव आयोग का आश्वासन
जाकिर हुसैन की फाँसी पर रोक
महँगाई की दर सात फीसदी से ऊपर