मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खुराना की भाजपा में वापसी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना की लंबे राजनीतिक वनवास के बाद शुक्रवार को भाजपमें वापसी हो गई।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने खुराना को पार्टी में वापस लेने की अनुमति दे दी है। खुराना की वापसी इस साल के अंत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिहाज से भाजपा के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

खुराना लंबे समय से भाजपा में वापसी के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को काफी पहले ही पत्र लिखकर खेद व्यक्त कर दिया था, जिसे अंततः स्वीकार कर लिया गया है।

दिल्ली की राजनीति में लंबे अरसे से सक्रिय खुराना ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ बयान दिए थे, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उसके बाद वे सुश्री उमा भारती के नेतृत्व को स्वीकार कर भाजश में शामिल हो गए थे।

खुराना की वापसी के बाद भाजपा छोड़कर गए अन्य वरिष्ठ नेताओं की पार्टी में शीघ्र वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं, जिनमे सुश्री भारती और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रमुख हैं।
और भी
करात फिर माकपा महासचिव बने
मेधा पाटकर को क्रांतिवीर अवॉर्ड
आतंकवाद से लड़ने में कांग्रेस विफल-राजनाथ
महँगाई पर काबू पाने के प्रयास-सोनिया
सेतुसमुद्रम योजना बंद करें-शंकराचार्य
सलेम के खिलाफ नया वारंट जारी