मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करात फिर माकपा महासचिव बने
सीपीएम की 19 सदस्यीय कांग्रेस ने प्रकाश करात को दोबारा पार्टी का महासचिव चुना गया, जबकि पुनर्गठित पोलित ब्यूरो में वरिष्ठ लेफ्ट नेता ज्योति बसु और हरकिशनसिंह सुरजीत को शामिल नहीं किया गया।

बसु पोलित ब्यूरो के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, जबकि पूर्व महासचिव सुरजीत केंद्रीय समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। सुरजीत अभी बीमार हैं।

सीपीआई से विभाजित होने के बाद 1964 में सीपीएम के अस्तित्व में आने के बाद से बसु और सुरजीत दोनों पोलित ब्यूरो के सदस्य थे। आर. उमानाथ भी पोलित ब्यूरो में नहीं होंगे लेकिन वह पार्टी की शीर्ष पॉलिसी मेकिंग कमिटी केंद्रीय समिति के सदस्य बने रहेंगे।

पार्टी कांग्रेस की बैठक के अंतिम दिन हुए चुनाव में केरल के गृहमंत्री कोदियेरी बालाकृष्णन सीटू के महासचिव, मोहम्मद अमीन और पश्चिम बंगाल के मंत्री निरुपम सेन को 15 सदस्यीय पोलित ब्यूरो में नए सदस्य के रूप में चुना गया है।

करात के अलावा पार्टी कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन, बुद्धदेव भट्टाचार्य और मानिक सरकार, सीताराम येचुरी, सीटू अध्यक्ष एमके पांधे, पी विजयन, एस रामचंद्रन पिल्लै और बिमान बोस को पोलित ब्यूरो का सदस्य बनाए रखा है। के वरदराजन, बीपी राघावुलु और बृंदा करात पोलित ब्यूरो के अन्य सदस्य हैं।
और भी
मेधा पाटकर को क्रांतिवीर अवॉर्ड
आतंकवाद से लड़ने में कांग्रेस विफल-राजनाथ
महँगाई पर काबू पाने के प्रयास-सोनिया
सेतुसमुद्रम योजना बंद करें-शंकराचार्य
सलेम के खिलाफ नया वारंट जारी
बाबा रामदेव खाद्य वस्तुओं के कारोबार में