मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेधा पाटकर को क्रांतिवीर अवॉर्ड
मध्यप्रदेश के उज्जैन में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को कल 'राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवॉर्ड-2008' से अलंकृत किया जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी रामचन्द्र रघुवंशी (काकाजी) की स्मृति में यहाँ पवित्र शिप्रा नदी के किनारे आयोजित होने वाले 10वें राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवॉर्ड समारोह में सुश्री पाटकर को विभूषित किया जाएगा।

आयोजन समिति के प्रमुख ओमप्रकाश खत्री एवं डॉ. प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि 1998 से 'काकाजी' की स्मृति में आयोजित होने वाले समारोह में पिछले वर्ष यह अवॉर्ड देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी श्रीमती किरण बेदी को दिया जा चुका है।
और भी
आतंकवाद से लड़ने में कांग्रेस विफल-राजनाथ
महँगाई पर काबू पाने के प्रयास-सोनिया
सेतुसमुद्रम योजना बंद करें-शंकराचार्य
सलेम के खिलाफ नया वारंट जारी
बाबा रामदेव खाद्य वस्तुओं के कारोबार में
भारत की विकास दर धीमी होगी