मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आतंकवाद से लड़ने में कांग्रेस विफल-राजनाथ
आतंकवाद से लड़ने के कांग्रेस को पूरी तरह विफल बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथसिंह ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी देश को स्थिरता दे सकती है।

पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का यहाँ उद्‍घाटन करते हुए सिंह ने कहा कि आज आतंकवाद को कौन संरक्षण दे रहा है यह जगजाहिर हो चुका है। उन्होंने आतंकवाद को देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि भाजपा ने उसे चुनौती के रूप में लिया था और पूर्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने सख्त कानून बनाकर उसे खत्म करने की चेष्टा की थी।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि आतंकवाद के प्रति भाजपा नीत राजग सरकार ने नरम रवैया अपनाया था।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ साम्यवादियों का दर्शन समाप्त हो चुका है। चीन का परमाणु परीक्षण यदि कम्युनिस्टों की नजर में शांति है तो भारत का भी परीक्षण कम्युनिस्टों की नजर में शांति ही होना चाहिए। कम्युनिस्टों के नेता स्टालिन और लेनिन तो हो सकते हैं पर गाँधी सुभाष सावरकर को तो कम्युनिस्ट नेता ही नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तो कोई विचारधारा या दर्शन ही नहीं है आज भाजपा का कद कांग्रेस से बहुत ज्यादा ऊँचा जा चुका है।

सिंह ने कहा कि भारत को शक्तिशाली और महान बनाने की क्षमता भाजपा के पास है। भाजपा ही देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो स्थिरता दे सकती है। आज कांग्रेस सिमटती जा रही है मगर हमारे पास प्रभावी और प्रखर नेता हैं। भाजपा राजनीति देश और समाज जोडने के लिए करती है।

इस बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जटिया ने की और संचालन मोर्चा के महामंत्री दुष्यंत गौतम ने किया। इस कार्यक्रम में 25 प्रांतों से 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
और भी
महँगाई पर काबू पाने के प्रयास-सोनिया
सेतु समुद्रम योजना बंद करें-शंकराचार्य
सलेम के खिलाफ नया वारंट जारी
बाबा रामदेव खाद्य वस्तुओं के कारोबार में
भारत की विकास दर धीमी होगी
अफसरों की कमी से जूझ रही हैं सेना