मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सलेम के खिलाफ नया वारंट जारी
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजीव जैन ने दिल्ली के एक व्यापारी से फिरौती वसूलने के मामले में अबू सलेम के विरुद्ध बुधवार को नया पेशी वारंट जारी किया।

अदालत ने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल के अधीक्षक से सलेम को 20 मई को अदालत में पेश करने को कहा है। अदालत ने सलेम को कई अवसरों पर पेश नहीं किए जाने को लेकर अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

दिल्ली के एक व्यापारी से छह वर्ष पूर्व फिरौती के मामले में सलेम और उसके सहयोगी के विरुद्ध दिल्ली में मामला चल रहा है।
और भी
बाबा रामदेव खाद्य वस्तुओं के कारोबार में
भारत की विकास दर धीमी होगी
अफसरों की कमी से जूझ रही हैं सेना
नागौरी पर दिल्ली पुलिस की नजर
सरबजीत के गाँव पहुँचे बर्नी
भारतीय महावाणिज्य दूत विवाद में