मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन दलाई लामा से बात करे-राजनाथ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथसिंह ने भारत में चीन के राजदूत से तिब्बत में बौद्ध भिक्षुओं और समर्थकों खिलाफ बल प्रयोग पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि तिब्बतियों की माँग पर धर्म गुरू दलाई लामा समेत सभी पक्षों से चीन सरकार को बातचीत करनी चाहिए।

चीन के राजदूत झांग यान ने तिब्बत के मामले पर हाल के घटनाक्रमों के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करने के लिए भाजपा अध्यक्ष से यहाँ मिले।

सूत्रों के अनुसार करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान सिंह ने तिब्बत में बौद्ध भिक्षुओं और समर्थकों के खिलाफ किए गए बल प्रयोग पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि तिब्बत की स्वायत्ता का मसला बातचीत के जरिये शांति पूर्वक हल किया जाना चाहिए और बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा समेत सभी पक्षों से बातचीत की जानी चाहिए।
और भी
नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन बंद
हार मानना अंतिम विकल्प हो-अजय
भावना का मैं भिखारी...
माकपा के लिए कांग्रेस और भाजपा अछूत
महँगाई के खिलाफ व्यापक कदम जरूरी
लामा के प्रति अपशब्द शर्मनाक-फर्नांडीस