मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लामा के प्रति अपशब्द शर्मनाक-फर्नांडीस
पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडीस ने तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा के खिलाफ अपशब्दों के प्रयोग के लिए चीन सरकार की कड़ी आलोचना की है और केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से ऐसी भाषा के खिलाफ विरोध दर्ज करने की माँग की है।

फर्नांडीस ने मंगलवार यहाँ जारी बयान में कहा कि चीनी, दलाई लामा को 'शैतान, हैवान' जैसे कई अपशब्दों से संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांति और अध्यात्मिकता के प्रतीक के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग शर्मनाक है।

उन्होंने इस मुद्दे पर संप्रग सरकार के स्वभाव से कमजोर करार देते हुए कहा कि भारत के इस सम्मानित अतिथि और मित्र के प्रति ऐसी भाषा के इस्तेमाल का उसे कड़ा विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति इस स्तर तक नहीं गिरनी चाहिए कि हम मूकदर्शक बने रहें।

उन्होंने कहा कि यदि चीन शैतान में विश्वास करता है तो ईश्वर भी अवश्य ही होगा। लेकिन चीन ऐसे लोगों की हत्या करवा रहा है, जो ईश्वर में विश्वास करते हैं। इस तरह चीन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हत्या करने की मशीन बन गई है।
और भी
सिविल डिफैंस पुनर्गठन पर होगा विचार
ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना देश भर में लागू
जया बच्चन के निशाने पर मायावती
एनिमेशन पर मुग्ध बड़े बैनर
वहीदा रहमान को एनटीआर सम्मान
सल्वा जुडूम पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल